Bollywood News


'पवित्र रिश्ता 2.0' में सुशांत की जगह इस एक्टर के साथ बनेगी अंकिता लोखंडे की जोड़ी!

टीवी जगत का लोकप्रिय शो 'पवित्र रिश्ता' एक बार फिर शुरू होने जा रहा है, अगर आपको पता हो साल 2009 में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी ने दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित किया था| इस शो के द्वारा मानव (सुशांत) और अर्चना (अंकिता) के किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था|

हाल ही में खबर मिली है कि अब इसका दूसरा सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें अंकिता के साथ शाहीर शेख दिखाई देने वाले हैं| शो मेकर्स इस बार न्यू जोड़ी को अलग तरीके से लोगों के सामने पेश करने वाले हैं| दो साल तक इसमें काम करने के बाद सुशांत को बॉलीवुड में काम मिलना शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया था|

अब खबर आ रही हैं कि बहुत जल्द 'पवित्र रिश्ता 2.0' शुरू होने वाला है और इसमें अंकिता लोखंडे के साथ मिलकर टीवी के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे| बता दें कि सुशांत के जाने के बाद उनका किरदार हितेन तेजवानी ने सम्भाला था| अब ये नई जोड़ी लोगों को पसंद आती है या नही ये तो आने वाला समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load