Bollywood News


केआरके ने मिका सिंह पर बरसते हुए ऐसे लगाई मुंबई पुलिस से एफआईआर दर्ज़ करने की गुहार!

कुछ समय पहले ही हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक मीका सिंह ने अपना नया गाना 'केआरके कुत्ता' लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| इसको सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, लोग कमेंट बॉक्स में इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| इसको देखने के बाद कमाल आर खान ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसको बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दिया था| अब केआरके ने सोशल मीडिया पर अपना भावुक संदेश साझा करते हुए मुंबई पुलिस से एक प्रार्थना की है|

इस सारे मसले की शुरुवात केआरके द्वारा किए गए सलमान खान की फिल्म 'राधे' के रिव्यु से हुई थी अब इसमें मीका भी कूद गए हैं| केआरके ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आदरणीय मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर, मीका सिंह ने मेरी तस्वीरों को एडिट करके एक वीडियो रिलीज़ किया था| अब वो मुझे धमकी दे रहे हैं कि वो मेरी 14 साल की बेटी की तस्वीर को एडिट करके वीडियो रिलीज करेंगे| मेरे पास रिकॉर्ड के लिए उसका एसएमएस है, कृपया इसके उपर एफआईआर दर्ज की जाए|" इसको पढ़ने के बाद यूजर्स जमकर सिंगर के उपर जुबानी तीर चला रहे हैं|



खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद ख़ान उर्फ केआरके इस समय खूब सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| कुछ समय पहले उनके उपर बॉलीवुड सुल्तान सलमान ख़ान ने मानहानि का केस दर्ज़ करा दिया था| जो सोशल मीडिया यूजर्स कुछ समय पहले केआरके पर अपने जुबानी तीर चला रहे थे अब उन्होंने मिका सिंह को आड़े-हाथ लेना शुरू कर दिया है|

End of content

No more pages to load