Bollywood News


टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत पर भड़के आसाराम बापू के समर्थक बोले ये कैसा न्याय!

कुछ समय पहले टीवी के लोकप्रिय शो 'नागिन 3' अभिनेता पर्ल वी पुरी को पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया था| मीडिया खबरों के अनुसार पर्ल के साथ 5 लोगों को भी हिरासत में किया गया था| नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया है, इसके बाद ही पुलिस ने कारवाई करते हुए सभी को पकड़ा था| पिछले काफी समय से टीवी दुनिया के लोकप्रिय सेलेब्स उनका समर्थन करते नज़र आ रहे हैं| अब खबर आ रही है कि अभिनेता को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, इसके बाद आसाराम बापू के भक्त सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं|

अगर आपको पता हो 11 जून को पर्ल की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, जिसको कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया था| इसके बाद 11 दिनों तक जेल में रहने के बाद 15 जून को उन्हें जमानत दे दी गई है| हुआ यूँ कि मुंबई पुलिस ने अभिनेता को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था और एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस ने कहा था कि उनके पास पर्ल के खिलाफ सबूत हैं|

सोशल मीडिया यूजर्स इसी बात से नाराज हैं कि फिर भी अभिनेता को जमानत इतनी आसानी से मिल गई, जबकि आसाराम बापू को भी इसी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था| परन्तु आज तक उनको जमानत नही मिल पाई है, कोर्ट के इस फैसले से नाराज़ संत के भक्त कुछ इस तरह अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं| देखिये कुछ पोस्ट-











बता दें कि साल 2013 में आसाराम को सूरत में 2 बहनों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था| उनके उपर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज़ हुआ परन्तु 8 साल जेल में रहने के बावजूद भी उनको आज तक जमानत नहीं मिल सकी है और लोग इसी बात से परेशान होकर अपना रोष प्रकट कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load