बॉलीवुड में कदम रखने से पहले, साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीतने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता, अपनी ख़ूबसूरती से लाखों को दीवाना बना चुकी हैं| फैन्स उनकी एक-एक झलक को पाने के लिए उन्हें हर सोशल प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं, और ईशा अपने फैन्स के प्यार को देखते हुए अक्सर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ साझा करती रहती हैं| हाल ही में साझा की गई तस्वीर में वह ब्लैक बिकिनी पहने बीच पर लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं| देखिये-
ईशा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अशोक नंदा निर्देशित फिल्म 'वन डे जस्टिस डिलेवर्ड' में नज़र आई थी। आने वाले समय में वह, नीरज वोरा निर्देशित फिल्म 'हेराफेरी 3' में दिखाई दे सकती हैं, परन्तु इस बारे में अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई हैं।



