Bollywood News


दिलीप कुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय तक सेलेब्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि!

कुछ समय पहले खबर आई थी कि हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी अभिनेता दिलीप कुमार को साँस लेने में तकलीफ होने के कारण मुंबई हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स अभिनेता के जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे थे| परन्तु दिलीप जी 98 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गये| उनके निधन की खबर सुनकर पूरी हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को सदमा सा लगा है|

दिलीप कुमार को नियमित जांच के लिए मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल एडमिट किया गया था, परन्तु आज सुबह 7.30 बजे के करीब अभिनेता ने पत्नी सायरा बानो के सामने आखिरी साँस ली है| हाल ही में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सोनू सूद, सनी देओल, अजय देवगन जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है| देखिये-











​ट्रेजेडी किंग​ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने ​​देवदास, ​मधुमति​, मुगल-ए-आजम​'​ और ​'​गंगा यमुना​'​ जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभायी है​।

​11 दिसंबर, 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्मे मोहम्मद युसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार ने अपने छह दशक के अपने फिल्म करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया​ था, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|

End of content

No more pages to load