Bollywood News


सेरोगेट मदर बनी कृति सेनन स्टारर 'मिमी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज़, फैन्स दिखे उत्सुक!

कुछ समय पहले कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर आगामी प्रोजेक्ट 'मिमी' का पोस्टर शेयर किया गया था| जिसे देख के एक चीज़ तो साफ़ हो गई थी की इस बार कृति कुछ हटके करने वाली हैं| इसके रिलीज़ होने के फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, हाल ही में इसका मजेदार ट्रेलर मेकर्स ने लोगों के सामने प्रस्तुत किया है| जिसको अभिनेत्री ने भी इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किया है|

एक बार कृति सेनन ने बताया भी था कि वे 'मिमी' में एक सरोगेट मदर का किरदार निभाने वाली हैं| उनका कहना था की वे फिल्म को लेकर काफी नर्वस हैं मगर साथ ही साथ एक्साइटेड भी हैं कि वे कुछ नया और अलग करने जा रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, " #मिमी ट्रेलर | कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी | दिनेश विजन | लक्ष्मण उटेकर, # मिमी को सब कुछ की उम्मीद थी! 😉 यह आपके लिए मेरी मिमी है! 💖💖🤰🏻 अपने परिवार के साथ उसकी अप्रत्याशित कहानी की झलक देखें। #MimiTrailer अभी आउट। बायो में लिंक। 30 जुलाई को रिलीज हो रही है|" इसको देखने के बाद यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं|



कृति ने कुछ समय पहले कहा था कि 'ये फिल्म आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी, मैं अपनी पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बेहद खुश हूँ| बता दें कि बॉलीवुड में सरोगासी का कांसेप्ट नया नहीं है इस सब्जेक्ट पर 'फिलहाल (2002)' और 'चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)' जैसी फ़िल्में बन चुकी हैं|

गौरतलब है 'मिमी' मराठी फिल्म 'माला आई व्ह्हायची' से प्रेरित है| इसका निर्देशन कार्य लक्ष्मण उटेकर संभाल रहे हैं जो की कृति के साथ पहले 'लुक्का छुप्पी' में काम कर चुके हैं| इसमें कृति के साथ पंकज त्रिपाठी भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load