Bollywood News


विजय वर्मा अगले अनटाइटल्ड प्रॉजेक्ट की शूटिंग के दौरान वाराणसी का ले रहे हैं आनंद!

ऐसा लग रहा है कि विजय वर्मा अपनी हाल की वाराणसी यात्रा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं! आलिया भट्ट और शेफाली शाह के साथ अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'डार्लिंग्स' को खत्म करने के बाद, अभिनेता अपने अगले अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए है।

वहाँ रुकने के दौरान, विजय ने वाराणसी के खूबसूरत घाट का दौरा किया, गंगा आरती की और अपनी छुट्टी के दिन स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया, जैसा कि तस्वीरों में देखा जा सकता है!

`मैं हाल ही में 'डार्लिंग्स' की शूटिंग पूरी करने के बाद, अगले दिन उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गया। मैं वर्तमान में वाराणसी में शूटिंग कर रहा हूं और मैंने अपनी पहली छुट्टी का उपयोग यहां के प्रतिष्ठित मंदिर के दर्शन के लिए किया और इस वर्ष मैंने जो भी अनुग्रह अनुभव किया उसके लिए आभार व्यक्त किया और इस आगामी सीरीज़ के लिए आशीर्वाद लिया। मैंने काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया, वहां मौजूद शिव जी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक मंदिर है। मुझे रुद्र अभिषेक पूजा करने और दशाश्वमेध घाट पर प्रतिष्ठित गंगा आरती का हिस्सा बनने का भी मौका मिला जो काफी गहरा अनुभव था।"

"इतना ही नहीं... वाराणसी में मुझे ज़ायका चखने का भी मौका मिला, मैंने और मेरे दल ने प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड जॉइंट, विश्वनाथ चाट भंडार में खाया और कुछ स्वादिष्ट पानी पुरी और चाट के साथ खुद को ट्रीट दी जिसे हमने शहर की अनोखी ठंडाई के साथ पूरा किया। कुल मिलाकर, मैं कहूंगा कि यह जीवन में एक अनोखा अनुभव रहा है और मुझे वाराणसी में मज़ा आ रहा है।` *अभिनेता कहते हैं।*

विजय के पास शानदार फिल्मों का लाइनअप है। 'डार्लिंग्स' के अलावा, अभिनेता 'हुड़दंग' में नुसरत भरुचा और सनी कौशल के साथ और रीमा कागती द्वारा निर्देशित एक वेब-सीरीज़ 'फॉलन' में दिखाई देंगे।

End of content

No more pages to load