Bollywood News


फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2022 में 'वेलेंटाइन डे' पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

राज्य में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।

आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव वीजे अभिनीत, 'लाल सिंह चड्ढा' अब 2022 के वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा, `हम 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। महामारी के परिणामस्वरूप हुई देरी के कारण, इस क्रिसमस पर हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज नहीं हो पाएगी। अब हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे, 2022 पर रिलीज करेंगे।`

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर और करीना कपूर खान फिर से एक साथ नज़र आएंगे, जिन्होंने आखिरी बार कल्ट फिल्म '3 इडियट्स' में एक साथ काम किया था। 'लाल सिंह चड्ढा' पर अपना पूरा ध्यान लगाने वाले सुपरस्टार पोस्ट-प्रोडक्शन के एक इंटेंस फेज में हैं।

End of content

No more pages to load