Bollywood News


स्कूल से शुरू हुई ईशा देओल और भरत तख्तानी की लव स्टोरी आखिर क्यों हुई खत्म!

स्कूल से शुरू हुई ईशा देओल और भरत तख्तानी की लव स्टोरी आखिर क्यों हुई खत्म!
कुछ समय से एक खबर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आग की तरह फ़ैली हुई है| बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी अपने शादी के रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं| जब से यह न्यूज़ सामने आई है दोनों के फैन्स काफी दुखी और उदास नज़र आ रहे हैं| अगर आपको पता हो कभी यह जोड़ा हिंदी सिनेमा का सबसे प्रेरणादायक कपल हुआ करता था।

या यूँ कहें कि ईशा और भरत का प्यार बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों से कम नही था| परन्तु जब से इन दोनों के तलाक की खबर सामने आई है इसको सुनने और देखने के बाद हर कोई नाखुश दिखाई दे रहा है। इन दोनों की लव स्टोरी कैसे तलाक़ तक पहुंची आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं|

ईशा और भरत एक दूसरे को स्कूल टाइम से पसंद करते थे, इस जोड़े की पहली मुलाकात स्कूल कॉम्पटीशन में हुई थी| बांद्रा के लर्नर्स एकेडमी में पढ़ने वाले भरत जमनाबाई नर्सी स्कूल की क्यूट सी लड़की ईशा को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठे थे| जब इन दोनों का रिश्ता आगे बढ़ने लगा तो एक पार्टी के दौरान जब भरत ने किसी लड़की का हाथ पकड़ लिया था तो इनका ब्रेकअप हो गया था|

लेकिन ईशा देओल और भरत तख्तानी का प्यार फ़िर भी कम नही हुआ था| यह दोनों दोबारा रिश्ते में आए और साल 2012 में शादी के बंधन में बंध कर अपने रिश्ते को मजबूत कर लिया| आगे चलकर यह लव बर्ड्स दो बेटियों के माता-पिता बने, जिसमें सबसे पहली राध्या का जन्म साल 2017 में हुआ और मिराया ने साल 2019 में जन्म लिया था|

दो बच्चों के माता-पिता होने के बाद भी ईशा और भरत ने अलग होने का फैंसला लिया है| तलाक़ की खबरें तो काफ़ी दिनों से आ रही थी, परन्तु अब इस कपल ने आपसी सहमती से अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं| यह जोड़ा क्यों अलग होना चाहता है इसका कारण अभी तक किसी को पता नही चल पाया है| लेकिन मीडिया खबरों की मानें तो भरत का अलग-अलग लडकियों के साथ संबंध रखना इसकी सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है| अब इन खबरों में कितना दम है हम इसके बारे में कुछ नही कह सकते हैं|

End of content

No more pages to load