Bollywood News


अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में सेंसेशन रिहाना और जाह्नवी के ठुमकों ने उड़ाया गर्दा!

हॉलीवुड की सबसे ज्यादा लोकप्रिय पॉप स्टार रिहाना हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पर अपना कॉन्सर्ट करने पहुंची थी| इस कॉन्सर्ट में 'रिहाना' के म्यूजिक और ठुमकों ने वहां की पूरी महफ़िल को अपने नाम कर लिया| ग्रीन शिमरी सेक्सी ड्रेस पहने वह पूरे अंबानी परिवार के साथ स्टेज पर एन्जॉय करती नज़र आ रही थी| उसी प्रोग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी ज्यादा वायरल हो रहा है|

पॉप दुनिया की सेंसेशन सेलिब्रेटी रिहाना गुरुवार को अपने प्राइवेट सामान के साथ जामनगर आई थी| इससे अगले दिन शुक्रवार रात को पॉप स्टार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पर बॉलीवुड सितारों को भी अपने संगीत से झूमने के लिए मजबूर कर दिया था| रिहाना की एक वीडियो जाह्नवी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साँझा की है| इसमें दोनों स्टार्स अपने कातिलाना ठुमकों से लोगों के दिलों की धड़कन को बढ़ाती दिखाई दे रही है| पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है "यह महान संगीत की देवी है, इसको अलविदा कहना बंद करो"|



रिहाना और जाह्नवी के इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रखा है| इस वीडियो में लोग दोनों के लक से अपनी नजरे ही नही हटा पा रहे हैं| जाह्नवी के फ़िल्मी करियर की बात करें तो वह आखरी बार ओटीटी के उपर प्रस्तुत हुई 'बवाल' मूवी में नज़र आई थी| आने वाले समय में यह अभिनेत्री साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' में दिखाई देने वाली हैं|

End of content

No more pages to load