Bollywood News


तब्बू, करीना, कृति स्टारर 'क्रू' के दूसरे गाने 'घागरा' ने रिलीज़ होते ही मचाई तबाही!

पिछले काफ़ी दिनों से तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर `क्रू` फ़िल्म काफ़ी ज्यादा सुर्ख़ियों में चल रही है| इस बहुप्रतीक्षित प्रोज़ेक्ट का निर्देशन कार्य राजेश कृष्णन ने संभाला है| वर्तमान समय में फ़िल्म की चर्चाओं का कारण इसका दूसरा गाना `घागरा` बना हुआ है| जब से मेकर्स ने इसको रिलीज़ किया है तभी से यह सोशल मीडिया पर लोगों की वाहा-वाही बटौर रहा है|

फ़िल्म `क्रू` की स्टार कास्ट के नाम सामने आते ही लोग इसके रिलीज़ होने का इंतजार उसी समय से करने लगे थे| 29 फ़रवरी को फ़िल्म के पहले टीज़र ने फैन्स की बेसब्री को काफी ज्यादा बढ़ा दिया था| मेकर्स ने `घागरा` गाने को यूट्यूब पर शेयर करते हुए लिखा है "`घाघरा` गाने की धुन पर डांस, जहां तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ने फ्लोर पर आग लगा दी! इला अरुण, रोमी और सृष्टि तावड़े की जादुई आवाज़ों और जूनो और सृष्टि तावड़े द्वारा लिखे गए गीतों के साथ, भार्ग का संगीत मनोरंजन एक ऐसी पार्टी का वादा करता है जो पहले कभी नहीं देखी गई!#29 मार्च को सिनेमाघरों में क्रू"|

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvQkRKVURpTE5kWHc=

हाल ही में करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "अपना #घाघरा पकड़ें, और अपने #क्रू के साथ थिरकें!
गाना अभी आ रहा है#29 मार्च को सिनेमाघरों में क्रू"|



पहले यह मूवी 22 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली थी| परन्तु कुछ आपसी कारणों की वजह से एकता कपूर के प्रोड्क्शन बालाजीमोशनपिक्चर्स ने इसकी रिलीज़ डेट को बदल कर 29 मार्च 2024 कर दिया था| रिया कपूर और एकता कपूर इस मूवी का निर्माण कार्य संभाल रही हैं| कृति सैनन, करीना कपूर और तब्बू के साथ-साथ पंजाबी सुपर स्टार दिलजीत दोसांझ भी `क्रू` का अहम हिस्सा होने वाले हैं|

End of content

No more pages to load