आखिर ऐसा क्या हुआ जो विक्रांत मैसी को अपने एक्टिंग करियर से लेनी पड़ी रिटायरमेंट!

Monday, December 02, 2024 10:13 IST
By Santa Banta News Network
हिंदी सिनेमा के ऐसे अभिनेता जिन्होंने वर्तमान समय में अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवा रखा था, उन्होंने अचानक से एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है| यहां हम बात कर रहे हैं, द साबरमती रिपोर्ट, हसीन दिलरुबा और 12वीं फेल जैसी फिल्मों के द्वारा लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना चुके बॉलीवुड स्टार कलाकार विक्रांत मैसी की| हाल ही में अभिनेता ने एक सोश्ल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी अपने चाहने वालों के साथ साँझा की है|

विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है "नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय मेरे लिए बेमिसाल रहा है। मैं आप सभी को आपके भावस्मरणीय समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं,

मैं इस समय का उपयोग एक पति, पिता, बेटे, एक अभिनेता और खुद को सुधारने के लिए घर वापस जाने के लिए करता हूं। तो 2025 में हम एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। जब तक समय सही न लगे। पिछली दो फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से धन्यवाद। हर चीज़ के लिए और बीच में जो भी हो| सदैव ऋणी"|



विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में तैयार फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत के मनोज कुमार शर्मा किरदार का हर कोई दीवाना हो गया था| इसके अलावा हसीन दिलरुबा और सेक्टर 36 जैसी मूवी में अभिनेता के अभिनय कौशल को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदी टीवी शो 'बालिका वधू' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात करने वाले मैसी ने साल 2013 में रिलीज़ हुई विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित 'लुटेरा' फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, इस मूवी में उनके साथ बॉलीवुड युवा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता रणवीर सिंह जैसे कलाकार भी नज़र आए थे| मुख्य किरदार की बात करें तो विक्रांत मैसी ने कोंकणा सेन शर्मा के निर्देशन में तैयार 'ए डेथ इन द गंज' मूवी में अहम किरदार निभाया था|
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के पहले हप्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जाट की हालत खराब!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, 'रेड 2' ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक एड्रेनालाईन

Friday, May 09, 2025
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ब्लेस बी द एविल' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार कंगना रनौत!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के

Friday, May 09, 2025
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Friday, May 09, 2025
स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए 'ममता की कसौटी' के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के

Friday, May 09, 2025
काइली जेनर ने लंबे समय के ब्रेकअप के बाद अपनी लव लाइफ को कन्फर्म किया!

जब भी हॉटनेस की बात होती है तो हॉलीवुड का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर हॉलीवुड की सबसे हॉट और दुनिया की सबसे

Friday, May 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT