Bollywood News


प्राइम वीडियो ने ऑनलाइन स्कैम की काली सच्चाई को उजागर करती अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ 'जॉब ट्रैफ़िकिंग' की पहली झलक दिखाई!

प्राइम वीडियो ने ऑनलाइन स्कैम की काली सच्चाई को उजागर करती अपनी आने वाली हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ 'जॉब ट्रैफ़िकिंग' की पहली झलक दिखाई!
भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ 'जॉब ट्रैफ़िकिंग' की दुनिया की एक झलक दिखाई है। इस दिलचस्प नए सर्वाइवल ड्रामा को मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नायर ने बनाया और डायरेक्ट किया है।

'सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स' और 'चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट' के बैनर तले प्रतीक खानुजा, समीर चंद, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस आठ-एपिसोड की सीरीज़ में निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहान और पवन मल्होत्रा ​​अहम भूमिकाओं में हैं।



'जॉब ट्रैफ़िकिंग' एक बेबाक फ़िक्शनल सीरीज़ है जो दर्शकों को बड़े पैमाने पर होने वाले ऑनलाइन स्कैम की काली दुनिया में ले जाएगी। इसे आम तौर पर "पिग बुचरिंग" कहा जाता है, जिसमें अपराधी अपने शिकार का भरोसा जीतने और उनसे झूठी नज़दीकी बनाने में हफ़्तों, कभी-कभी महीनों बिताते हैं, और फिर उनसे सब कुछ लूट लेते हैं। लेकिन दुनिया शायद ही कभी इसका दूसरा पहलू देख पाती है: कीबोर्ड के पीछे बैठे वे युवा, जिन्हें नौकरी के झूठे ऑफ़र देकर फंसाया जाता है, सीमाओं के पार तस्करी करके ले जाया जाता है, और मजबूर किया जाता है कि वे खुद भी वही स्कैमर बन जाएं जो मासूम लोगों की ज़िंदगी बर्बाद कर रहे हैं।

यह सर्वाइवल ड्रामा दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते आपराधिक धंधों में से एक के पीछे के काले तंत्र को बेनकाब करता है। यह सीरीज़ तीन अजनबियों की कहानी है — आज़ाद होने के लिए संघर्ष कर रहा एक फंसा हुआ स्कैमर, जवाब तलाश रही एक ठगी गई हाउसवाइफ़, और मुश्किल हालात में फंसा एक सीईओ — जिनकी राहें टूटे हुए भरोसे, धोखे और शोषण के खतरनाक जाल में आपस में टकराती हैं। जो कहानी एक अच्छे मौके के सपने के तौर पर शुरू होती है, वह जल्द ही कैद और ज़बरदस्ती के बुरे सपने में बदल जाती है — जिससे निकलने का कोई रास्ता नहीं होता।

ज़बरदस्त सस्पेंस, गहरे जज़्बात और हाई-स्टेक्स ड्रामा का मेल, 'जॉब ट्रैफ़िकिंग' सर्वाइवल, हिम्मत और मुश्किल हालात में भी अपनी इंसानियत को वापस पाने की ज़बरदस्त इच्छाशक्ति की एक ऐसी यात्रा है जो आँखें खोल देने वाली है। और जानकारी के लिए जुड़े रहें!

End of content

No more pages to load