अभिनव की 'बेशरम' में दिखेंगे ऋषि, नीतू और रणबीर

Wednesday, July 31, 2013 16:43 IST
By Santa Banta News Network
फिल्मकार अभिनव कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेशरम' में अभिनेता ऋषि कपूर, उनकी पत्नी अभिनेत्री नीतू और उनके बेटे रणबीर कपूर को मुख्य भूमिकाओं में लिया है। अभिनव ने कहा कि फिल्म की मुख्य भूमिका में स्टार फैमिली को लेकर वह दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाना चाहते थे और वह अपने मकसद में कामयाब भी रहे हैं। ऋषि कपूर ने अपने पूरे करियर में कुछ ही फिल्मों में खाकी वर्दी पहनी है और 'बेशरम' उन्हीं फिल्मों में से एक है। फिल्म में ऋषि और नीतू पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

अभिनव ने मंगलवार को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए पत्रकारों से कहा, "मैं फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका के लिए किसी उम्रदराज मशहूर अभिनेता की तलाश में था। जब मैं फिल्म के सिलसिले में रणबीर से बात कर रहा था, तभी मुझे ध्यान आया कि ऋषि कपूर ने अपने 40 साल के करियर में पुलिसवाले की भूमिका नहीं निभाई है।"

उन्होंने आगे कहा, "बाद में मैंने सोचा कि क्यों न नीतू को कहानी में मौजूद दूसरे पुलिसवाले की भूमिका में ले लिया जाए। इससे दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ेगी।"

यह पहली फिल्म है जिसमें ऋषि कपूर, नीतू और रणबीर कपूर ने साथ काम किया है। फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT