Bollywood News


जॉन, अभिषेक, रितेश, अर्जुन और श्रेयस जैसे कलाकरों से पैक होगी 'दोस्ताना-2'

जॉन, अभिषेक, रितेश, अर्जुन और श्रेयस जैसे कलाकरों से पैक होगी 'दोस्ताना-2'
करण जौहर की 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' जिसमें अभिषेक और जॉन ने अपने हटकर किरदारों से सभी को चौंका दिया था, दोनों एक बार फिर से तैयार हैं अपनी उसक कहानी को आगे बढाने के लिए। यानी 'दोस्ताना' की सफलता के बाद अब बारी हैं फिल्म 'दोस्ताना-2' की। जिसमें दोनों एक बार फिर से 'गे' बन लोगों का मनोरंजन करते नज़र आएँगे।

जॉन कहते है, "हम दोनों एक दूसरे के लिए तैयार हैं। निर्देशक भी तैयार हैं। जी हां दोस्ताना की कहानी को आगे बढ़ा दिया गया है। पहली फिल्म में तो फिल्म की हिरोइन किसी और के साथ चली गई थी। लेकिन अब 'दोस्ताना-2' में प्रियंका के जाने के बाद की कहानी दिखाई जाएगी। प्लॉट पहले जैसा ही होगा। पर कुछ किरदार और बढ़ जाएंगे। लेकिन अब सवाल ये कि पिक्चर कब शुरू होगी। फिल्म की हिरोइन को लेकर थोड़ा खींचातानी चल रही है।

कभी कटरीना का नाम सामने आता है, तो कभी दीपिका का। अभिषेक और जॉन के साथ रोमांस कौन करेगा, ये तय होना अभी बाकी है। फिल्म की हिरोइन नरगिस नहीं बिलकुल नहीं है। नरगिस तो सिर्फ जॉन और अभिषेक की तारीफ करके चली गईं। प्रियंका को फिल्म से टाटा बॉय-बॉय कर दिया गया है। और उनकी जगह अब दीपिका या कटरीना में से किसी को लेने का फैसला किया है।"

इस बार फिल्म में अर्जुन रामपाल, रितेश देशमुख, श्रेयश तलपड़े और डीनो मोरया भी होंगे।

End of content

No more pages to load