Bollywood News


'गुड्डू' रंगीला में एक साथ दिखेंगे अरशद और सुभाष

'गुड्डू' रंगीला में एक साथ दिखेंगे अरशद और सुभाष
'जॉली एल एल बी' की फ़िल्मी जोड़ी अरशद वारसी और सुभाष कपूर एक बार से साथ मिलकर काम करने की तैयारी कर रहे है। यानी ये दोनों अब एक साथ फ़िल्म 'गुडु रंगीला' में साथ नजर आने वाले है।

​ इस बारे में जानकारी देते हुए कपूर ने कहा, "​गुड्डू रंगीला दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और मैं आभारी हूं कि मेरी निर्माता संगीता अहीर ने 'गुड्डू रंगीला' के सफर के दौरान मुझ पर यकीन किया। 'गुड्डू रंगीला' की शूटिंग शिमला, लुधियाना और चंडीगढ़ के साथ-साथ भारत के अन्य स्थानों में की जाएगी।"

​फ़िल्म को ​फॉक्स स्टार स्टूडियो और मंगल मूर्ति ​फिल्म्स के बैनर तले बनाया जाएगा। जिसमें अरशद रंगीला के किरदार में होंगे वहीं सुभाष गुड्डू और अदिति राव हैदरी बेबी की भूमिका में नजर आएंगी। ​

​ ​कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म कि शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी और अगले साल इसे रिलीज किया जाएगा।

End of content

No more pages to load