Bollywood News


रितेश देशमुख ने लगाया यू-टर्न, 'मस्तीजादे' में भी करेंगे मस्ती

रितेश देशमुख ने लगाया यू-टर्न, 'मस्तीजादे' में भी करेंगे मस्ती
​ ​'ग्रैंड मस्ती' के बाद एक बार फिर से रितेश देशमुख ऐसी ही एडल्ट कॉमेडी फिल्म में देखे जा सकते है। हालाँकि उन्होंने 'ग्रैंड मस्ती' के बाद ये घोषणा की थी कि अब वह एडल्ट कॉमेडी नहीं करेंगे।

​2004 में 'मस्ती' में मस्ती करने के बाद रितेश 2005 में 'क्या कूल है हम' और 2012 में क्या सुपर कूल है हम जैसी फिल्मों में कॉमेडी करते आए है। इसके बाद 2013 में आई 'ग्रैंड मस्ती' में काम करने के बाद उन्होंने घोषणा कर दी थी कि अब वह और ज्यादा मस्ती नही करेंगे। ​​
​​
​ ​लेकिन अब खबर है कि वह मिलाप जावेरी की अगली एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' में भी नजर आएँगे। ज्ञात हो तो यह वही फिल्म है जिसमें सनी लियोन लैला लेले के रूप में नजर आने वाली है।
​
​ ​हालाँकि कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रितेश कैमियो किरदार में होंगे।

End of content

No more pages to load