Bollywood News


​'इट्स एंटरटेंमेंट'​ ​मजेदार​ है​ : सोनू​ सूद

​'इट्स एंटरटेंमेंट'​ ​मजेदार​ है​ : सोनू​ सूद
​अभिनेता सोनू सूद ने ज्यादातर मारध़ाड वाली फिल्मों में अभिनय किया है। वह अब जल्द हास्य फिल्म ​'​इट्स एंटरटेंमेंट​'​ में नजर आएंगे। उन्हें यह ​शैली चुनौतीपूर्ण लगी, लेकिन कहते हैं कि फिल्म के निर्माताओं ने इसे आसान बना दिया।

सोनू ने सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर पत्रकारों को बताया, ​"'​इट्स एंटरटेंमेंट" एक मजेदार फिल्म है और इसे करने में मजा आया। उन्होंने कहा, मैंने इस ​शैली की फिल्में ज्यादा नहीं की हैं, इसलिए एक अभिनेता होने के नाते मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण था। लेकिन जब आपके पास रमेश तौरानी जैसे फिल्म निर्माता और साजिद-फरहाद सरीखे फिल्म निर्देशक हों तो सब कुछ आसान हो जाता है।​"​​​

41 वर्षीय सोनू ​'​दबंग​', ​'​शूटआउट एट वडाला​'​ और ​'​आर...राजकुमार​'​ सरीखी मारध़ाड से भरपूर फिल्में कर चुके है। आठ अगस्त हो रिलीज हो रही ​'​इट्स एंटरटेंमेंट​'​ एक कुत्ते के बारे में है, जिसका नाम एंटरटेंमेंट है।​​

​ फिल्म में अक्षय कुमार, कृष्णा अभिषेक, जॉनी लीवर, तमन्ना भाटिया, मिथुन चक्रबर्ती और प्रकाश राज भी है।

End of content

No more pages to load