Bollywood News


​बेहद ख़ास होगा ​दिलीप कुमार की आत्मकथा का विमोचन

​बेहद ख़ास होगा ​दिलीप कुमार की आत्मकथा का विमोचन
​नौ जून ​को दिलीप कुमार की आत्मकथा का विमोचन होने जा रहा है। लेकिन महत्वपूर्ण ​बात ये है कि यह मौका बेहद खास ​होगा।​ इस कार्यक्रम की मेजबानी करण जौहर करेंगे।​​
​​
​​ ​कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन और आमिर खान ​जैसे बॉलीवुड दिग्गज ​भी शिरकत करेंगे। वहीं सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ​उनके लिए अपनी सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत करेंगी। दिलीप कुमार की आत्मकथा '​सबस्टेंस एंड द शैडो​'​ का विमोचन एक होटल में होगा।​​​​
​​
​​ विमोचन कार्यक्रम की मेजबानी करण जौहर करेंगे​,​ जबकि लता मंगेशकर दीप प्रज्ज्वलित कर और दिलीप ​साहब के लिए कुछ पंक्तियां गाकर इसका शुभारंभ करेंगी। यह ​समय बच्चन और आमिर के लिए पुस्तक विमोचन का मंच तैयार करेगा। इसका आलेख दिलीप कुमार के करीबी दोस्त उदय तारा नायर ने किया है।​

​​​ इस मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन पुस्तक में से एक पद या छंद पढ़ेंगे​,​ जबकि आमिर जाने-माने लेखक प्रसून जोशी द्वारा लिखित एक कविता सुनाएंगे। दिलीप कुमार ने छह दशकों तक हिंदी सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और ​'​ज्वार भाटा​'​, ​'​मेला​'​, ​'​नया दौर ​'​,​'देवदास', ​'​मधुमती और ​'​मुगल-ए-आजम सरीखी सफल फिल्मों में अभिनय किया।

End of content

No more pages to load