Bollywood News


अब फिल्म निर्माता के तौर पर शुरुआत करेंगी एषा देओल

अब फिल्म निर्माता के तौर पर शुरुआत करेंगी एषा देओल
2002 में फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर शुरुआत करने वाली एषा देओल ​एक बार फिर से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक फिल्म निर्मात्री के तौर पर।

वह अब खुद का प्रोडक्शन ​हाउस शुरू करने के जा रहीं है और अपनी फिल्मों का निर्माण इसी बैनर के तहत करेंगी। यहाँ तक कि एषा ने अपने बैनर के नाम की अंकशास्त्री से जांच भी ​कराई है।

​ एषा कहती हैं, "मैं अंकशास्त्री से इसकी जांच करा चुकी हूं​, यह एकदम ठीक है। हर कोई यह करता है ​। तो हमें क्यों नहीं करना चाहिए।​"

​ ​ज्ञात हो तो एषा ने फरवरी 2012 ​को कारोबारी भरत तख्तानी से शादी ​की थी। वहीं अब वह शादी के बाद दोबारा फ़िल्मी क्षेत्र में सक्रीय होना चाहती हैं।

End of content

No more pages to load