Bollywood News


लोगों के पास जा-जा कर काम मांगा : नील

लोगों के पास जा-जा कर काम मांगा : नील
भले ही नील नितिन मुकेश ​प्रसिद्ध गायक मुकेश कुमार के पोते ​हो और इंडस्ट्री में उनकी जड़ें गहरी हो, लेकिन बावजूद इसके उन्हें लोगों के पास जा-जा कर काम माँगना पड़ा।

​हाल ही में नील एक 'स्पॉट गर्ल' ​किताब की लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद ​थे। यहीं उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के संघर्ष की जानकारी दी।

​ 32 वर्षीय अभिनेता ने कहा​, "जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया था ​,​ तब हर किसी से मिला​। मैंने हर फिल्म निर्माता का दरवाजा खटखटाया​।​ सच कहूं​, तो मैं काम की भीख मांगता था​।"​

​ उन्होंने कहा ​, "मैं जिससे भी मिला​, उसने मुझे केवल हाय, हैलो कहा​। किसी ने कहा ओह! तुम मुकेश के पोते हो​। लेकिन किसी ने मुझे काम नहीं दिया​। उस समय मैं 22 साल का था​। लेकिन काम पाने के लिए संघर्ष मैंने 19 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था​।​"​

​ 2007 में फिल्म जॉनी गद्दार से नील ने बेहतरीन शुरुआत की थी​। इसके बाद 'न्यूयॉर्क'​, 'जेल'​,​ 'लफंगे परिंदे'​,​'7 खून माफ'​, 'प्लेयर्स', और 'शॉर्टकट रोमियो' समेत कई फिल्मों में काम किया।​

​ ​​ फिलहाल वे सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' और ए. आर. मुरुगादोस की तमिल फिल्म 'कठाथी' में व्यस्त हैं​।​

End of content

No more pages to load