अतुल अग्निहोत्री ने आईएएनएस को बताया, "मैं अपनी अगली फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हूं, जो एक संगीतपूर्ण प्रेमकहानी है। कृपया इसे रोमांटिक-कॉमेडी शैली की फिल्म की श्रेणी में न रखें। यह पूरी तरह से एक प्रेमकहानी है।"
उन्होंने कहा, "यह एक बहुत असाधारण फिल्म है, जिसकी शूटिंग नवंबर मध्य से शुरू होगी। फिल्म में पुलकित सम्राट और यामी गौतम मुख्य भूमिका में होंगे।"
इसका निर्माण टी-सीरीज करेगी।
'जुनूनियत' में होगी यामी, पुलकित की जोड़ी
Monday, August 18, 2014 16:09 IST


