Bollywood News


​​शोस्टॉपर शिल्पा ने रैंप पर बिखेरा जलवा

​​शोस्टॉपर शिल्पा ने रैंप पर बिखेरा जलवा
​मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने मंगलवार को लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) के विंटर/फेस्टिव संस्करण 2014 में अपनी परिधान श्रंखला पेश की।​

​​ उनकी शोस्टॉपर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अन्य मॉडलों के साथ मिलकर रैंप पर जलवा बिखेरा​। रैंप पर शिल्पा काले रंग की गाउन में उतरीं​।​ उन्होंने कहा​,​ "मैं मसाबा के लिए रैंप पर आकर खुशी महसूस करती हूं ​।​ आशा करती हूं कि मैंने उनके परिधान संग्रह के साथ न्याय किया होगा​।​"​

​ मसाबा के संग्रह का नाम 'वान्डर्स' था​। मसाबा ने कहा, "मैं आज के संग्रह को लेकर घबराई हुई थी ​। यह उन महिलाओं के उन्मुक्त जोशोखरोश के बारे में है, जिन्हें यात्रा करना पसंद है​।"​

​ लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2014 मंगलवार को शुरू हुआ​। यह 24 अगस्त तक चलेगा​।​

End of content

No more pages to load