Bollywood News


​​मल्लिका पर तिरंगे के अपमान का मामला दर्ज

​​मल्लिका पर तिरंगे के अपमान का मामला दर्ज
​हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला दर्ज किया। मल्लिका पर यह मामला शहर की एक अदालत के निर्देश पर हैदराबाद के पुराने शहर में स्थित फलकनुमा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निरोधक अधिनियम, 1971 के तहत दर्ज किया गया है।​
​
​ दो नागरिकों ने एक याचिका दायर कर अदालत से पुलिस को मल्लिका शेरावत पर मामला दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि मल्लिका ने अपनी आगामी फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' में राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान किया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म के पोस्टर में मल्लिका ने अपने शरीर पर तिरंगा लपेटा हुआ है। इस पोस्टर में वह एक लाल बत्ती वाली कार की छत पर बैठी हुई हैं।​
​
​ मल्लिका पर तेलंगाना राज्य में यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। पिछले माह करीमनगर शहर में उन पर राज्य प्रतीक और राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने स्थानीय अदालत के निर्देश पर कार्रवाई की है। हैदराबा हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते एक जनहित याचिका पर मल्लिका और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

End of content

No more pages to load