Bollywood News


​नवंबर में शुरू हो जाएगी '​हेट स्टोरी 3​' की शूटिंग

​नवंबर में शुरू हो जाएगी '​हेट स्टोरी 3​' की शूटिंग
​फिल्मकार विशाल पांडया नवंबर में ​'​हेट स्टोरी 3​'​ फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। पांड्या ने ​'​हेट स्टोरी 2​'​ से पहली बार निर्देशन किया। सुशांत सिंह, सुरवीन चावला और जय भानुशाली अभिनीत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।​

​​​ पांडया अब ​'​हेट स्टोरी 3​'​ बनाने को लेकर उत्साहित हैं और कहा कि यह एक अलग कहानी है। पांडया ने आईएएनएस को बताया​,​ ​"​हम सिर्फ नाम के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहते। ​'​हेट स्टोरी​'​ और ​'​हेट स्टोरी 2​'​ दोनों ने उम्मीदें बढ़ाई हैं, इसलिए फिल्म की तीसरी किश्त और ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।​"

​ पांडया को अभी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करना बाकी है। उन्होंने कहा​, "हम अभी भी कलाकारों का चयन कर रहे हैं। मैं अगले दो सप्ताह में ही उनके नामों का खुलासा कर पाऊंगा।​"​

End of content

No more pages to load