Bollywood News


तपसी को उर्दू जुबान ने दिलाई ​'बेबी​'

तपसी को उर्दू जुबान ने दिलाई ​'बेबी​'
अभिनेत्री तपसी पन्नू के उर्दू बोलने के लहजे ने उन्हें आगामी फिल्म ​'​बेबी​'​ में एक भूमिका दिलाने में मदद की। 27 वर्षीया तपसी ने ​'​चश्मे बद्दूर​'​ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा।​

वह अपनी उर्दू बोलने की प्रतिभा की वजह से फिल्म मिलने से बहुत उत्साहित हुईं। दरअसल, निर्देशक नीरज पांडेय को 'बेबी' के लिए एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी, जो उर्दू बोलने में माहिर हो। उनकी तलाश तपसी के रूप में पूरी हुई।​

​​ तपसी ने एक बयान में कहा​, "नीरज ने मु​झे कुछ पंक्तियां पढ़ने के लिए कहा था, जिनमें कुछ उर्दू अल्फाज एवं वाक्य थे। एक पंजाबी लड़की होने के नाते लोग मेरी बोली में उत्तर भारत का प्रभाव दिखने की उम्मीद करते हैं, लेकिन मेरे ख्याल से मैंने उन्हें (नीरज) चौंका दिया।​"

​'​बेबी​'​ 23 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा मधुरिमा तुली, राणा डग्गूबाती, डैनी डेंजोंग्पा और अनुपम खेर भी हैं।

End of content

No more pages to load