इस साल 'हेट स्टोरी 2' से बॉलीवुड में आगाज करने वाली अभिनेत्री सुरवीन चावला का कहना है कि यह साल उनके लिए बेहतरीन रहा।
उन्हें करियर के लिए बेहतरीन शुरुआत मिली। छोटे पर्दे से अभिनय की शुरुआत करने वाली सुरवीन ने कहा, "वर्ष 2014 मेरे लिए बहुत अच्छा रहा और मुझे महसूस हो रहा है कि उद्योग में मेरा स्वागत किया गया।"
सुरवीन छोटे पर्दे पर 'कहीं तो होगा', 'कसौटी जिंदगी की' और 'काजल' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।
अगली परियोजनाओं के बारे में पूछने पर सुरवीन ने बताया, "फिल्म 'हेट स्टोरी 2' के बाद मेरी अगली फिल्म अनुराग कश्यप की 'अगली' है, जो कि मेरी पहली फिल्म थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते 'हेट स्टोरी 2' पहले प्रदर्शित हुई।
'अगली' 26 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। इसके बाद मैं अनीस बज्मी की 'वेलकम बैक' में जॉन अब्राहम के साथ एक विशेष गाना कर रही हूं।"
उन्होंने कहा, "मेरे पास कुछ और परियोजनाएं हैं, लेकिन मैं इस समय उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती।"
विशाल पांडय़ा निर्देशित 'हेट स्टोरी 2' से अभिनेता जय भानुशाली ने भी बॉलीवुड में आगाज किया है।
मेरे लिए बेहतर रहा 2014: सुरवीन चावला
Wednesday, December 24, 2014 14:19 IST


