Bollywood News


नरेंद्र मोदी और ​रेखा सर्वाधिक चर्चित शाकाहारी हस्ती

नरेंद्र मोदी और ​रेखा सर्वाधिक चर्चित शाकाहारी हस्ती
​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदाबहार अभिनेत्री रेखा को 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स' (पेटा) ने सर्वाधिक चर्चित शाकाहारी हस्ती घोषित किया है।​

​ एक बयान में कहा गया कि पेटा (भारत) द्वारा कराए गए एक सर्वे में अभिनेत्री कंगना रानाउत, शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन, आर. माधवन, जैकलीन फर्नाडीज और हेमा मालिनी ने उन दोनों को कड़ी टक्कर दी। लोगों से मिले हजारों वोटों ने पेटा को विजेता घोषित करने में मदद की। सर्वे के नतीजे दर्शाते हैं कि मोदी और रेखा शीर्ष पर हैं।​

​ रेखा ने कहा, मैं अपनी अधिकांश जिंदगी शाकाहारी रही हूं और इस सच्चाई का समर्थन कर सकती हूं कि आपके सोचने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिये से असर पड़ता है। हर कोई इस बात से वाकिफ है कि मोदी स्वस्थ रहने के लिए योग करते हैं।​

​ पेटा इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पूर्वा जोशीपुरा ने कहा, रेखा और प्रधानमंत्री मोदी ने हर जगह लोगों को मांसाहार छोड़कर शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

End of content

No more pages to load