Bollywood News


अरबाज के साथ 3 फिल्मों का करार किया: अभिषेक

अरबाज के साथ 3 फिल्मों का करार किया: अभिषेक
अभिषेक डोगरा अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान की आने वाली फिल्म 'डॉली की डोली' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अरबाज के साथ तीन फिल्मों का करार किया है।​

​ अभिषेक ने आईएएनएस को बताया​, "मैंने अरबाज के साथ तीन फिल्मों का करार किया है। मेरे प्रति उनका रवैया बहुत अच्छा है। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर एक अच्छे फिल्म निर्माता की ओर से अच्छी स्टार कास्ट वाली किसी अच्छी फिल्म का प्रस्ताव मिले, तो मैं उसके लिए हां कह दूं।​"

उन्होंने कहा​, "मेरे लिए वह एक मार्गदर्शक बल रहे हैं और हमेशा इस बारे में सलाह-मशविरा देते रहते हैं कि कुछ चीजें कैसे शुरू की जाएं।​ मैं इंतजार करूंगा और देखूंगा कि इस फिल्म (डॉली..) के लिए मु​झे​ किस तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी।​"

'डॉली की डोली​'​ में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी अरबाज के पिता एवं जाने-माने पटकथा लेखक सलीम खान को भी सुनाई थी। ​

End of content

No more pages to load