Bollywood News


​'​शमिताभ​'​ में रेखा के साथ दृश्य नहीं: बिग बी

​'​शमिताभ​'​ में रेखा के साथ दृश्य नहीं: बिग बी
महानायक अमिताभ बच्चान और रेखा ने ​'​शमिताभ​'​ फिल्म में अभिनय किया है। अमिताभ का कहना है कि फिल्म में रेखा के साथ उनके दृश्य नहीं हैं।​

अमिताभ ने फिल्म के ट्रेलर ​लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "असल में हमारे एक-दूसरे के साथ दृश्य नहीं हैं। यह सीक्वेंस का हिस्सा है और आप जब फिल्म देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि इसे कैसे दिखाया गया है। लेकिन हां, फिल्म में ऐसे महान कलाकारों का होना हमेशा स्वागत योग्य है।"​​​
​
आर. बाल्की निर्देशित "शमिताभ" में धनुष और अक्षरा हासन भी हैं। अमिताभ ने कहा, "बाल्की कहते रहते हैं कि वह हमें (बिग बी और रेखा) लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। देखते हैं, अगर कोई मजेदार कहानी मिली तो क्यों नहीं करेंगे।" अमिताभ का कहना है कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पूर्व ही इसके संवाद रिकॉर्ड कर लिए गए थे।

End of content

No more pages to load