Bollywood News


​​'दीवार' की रिलीज को हुए 40 साल

​​'दीवार' की रिलीज को हुए 40 साल
महानायक अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'दीवार' रिलीज हुए 40 साल हो गए। अमिताभ ने पटकथा लेखक सलीम खान व जावेद अख्तर को एक 'परफेक्ट स्टोरी' लिखने के लिए धन्यवाद दिया है। 'दीवार' की कहानी दो भाइयों (अमिताभ और शशि कपूर) के इर्दगिर्द घूमती है​।​
​
​ अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "40 साल! 40 साल पहले आज ही के दिन 'दीवार' रिलीज हुई थी। 21 जनवरी, 1975। सबसे बढ़ियां कहानी लिखने के लिए आपका शुक्रिया सलीम-जावेद साहब।" यश चोपड़ा निर्देशित 'दीवार' हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक मानी जाती है​।​
​
​ अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल ने इसे 'भारतीय सिनेमा की कुंजी' बताया है​।​

End of content

No more pages to load