Bollywood News


लता ने नेताजी सुभाष चंद्र, बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी

लता ने नेताजी सुभाष चंद्र, बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी
पाश्र्वगायिका लता मंगेशकर ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 118वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लता ने शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे को भी उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।​
​​ लता ने ट्वीट किया, ​"​नमस्कार। आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती है। इस महान विभूति को मेरे कोटि कोटि प्रणाम।'' नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को हुआ था। लता (85) ने एक अन्य पोस्ट में ठाकरे को भी उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी।​
​​ ठाकरे भी 23 जनवरी को पैदा हुए थे। लता ने लिखा​, "नमस्कार। आज हिंदू हृदय सम्राट शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती है। इस महान विभूति को मेरे विनम्र अभिवादन।​"​

End of content

No more pages to load