Bollywood News


​​अभिषेक ने पिता बनने पर धोनी को दी बधाई

​​अभिषेक ने पिता बनने पर धोनी को दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंदर सिंह धोनी को पिता बनने पर बधाई दी है। धोनी की पत्नी साक्षी ने शुक्रवार को साइबर सिटी गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया।​

​​ अभिषेक ने धोनी को बधाई देते हुए टि्वटर पर लिखा, एम.एस. धोनी व साक्षी को उनकी नन्ही परी के आने की बधाई हो। माता-पिताओं की फेहरिस्त में आपका स्वागत है। ईश्वर आपका भला करे। अभिषेक भी एक बेटी के पिता हैं, जिसका नाम आराध्या है, जो तीन साल की हो गई है।

End of content

No more pages to load