जहाँ हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच 10' के शूटिंग सेट पर दुर्घटना होने से बचाव की खबर आई अब वहीं ऐसी ही एक खबर रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रॉय' के शूटिंग सेट की भी आ रही है।
खबरों के अनुसार फिल्म 'रॉय' के शूटिंग सेट रणबीर कपूर को एक 1960 के दशक की एक लक्जरी कार को एक सुरंग से लेकर गुजरना था। जब वह सुरंग के अंदर पहुंचे तो कार में आग लग गई। इसके बाद तुरंत रणबीर सुरक्षित बाहर निकल गए और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इसके बाद शूटिंग को 4-5 घंटे रोकना पड़ा। मैकेनिक ने आकर गाडी को ठीक किया तब जाकर दोबारा से शूटिंग शुरू हो सकी।
रणबीर कपूर जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन कपूर के अभिनय वाली यह फिल्म 13 फरवरी यानी आगामी शुक्रवार को रिलीज हो रही। फिल्म का निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है।
ओह माय गॉड: रणबीर कपूर की कार में लगी आग?
Wednesday, February 11, 2015 16:30 IST


