Bollywood News


​क्या! आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेक अप?

​क्या! आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेक अप?
फिल्म 'आशिकी 2' (2003) में एक साथ काम करने के ​बाद से ही श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के बीच कुछ कुछ होता है जैसी खबरें लगातार आ रही थी। यहाँ तक की जब आदित्य ने एक अंगूठी खरीदी तो भी यही कहा जा रहा था कि उन्होंने वह श्रद्धा के लिए ही खरीदी है। लेकिन इन खबरों के बाद अब सुनने में आ रहा है कि आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा के बीच अब ब्रेक अप हो गया है।

अब सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की इस जोड़ी के बीच में गहरी दरार आ गई है। ​एक सूत्र की माने तो, "दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहा था।दरअसल सुनने में ये आ रहा है कि दोनों के बीच यह परेशानी "स्पेस" के कारण आई है। आदित्य रॉय कपूर को अपने खुद के स्पेस की जरूरत थी। लेकिन श्रद्धा कपूर के लिए यह बात परेशानी का सबब बन रही थी। जिसके चलते श्रद्धा ने इस मामले को यहीं खत्म करने की सोच ली।​

​ आदित्य इन दिनों अपनी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में जम्मू में व्यस्त हैं। वहीं श्रद्धा भी अपनी फिल्म 'एबीसीडी 2' की शूटिंग में व्यस्त थी। कहा जा सकता है कि कहीं न कहीं दोनों के बीच की ये लम्बी दूरी भी रिश्ते में दरार का कारण हो सकती है।​

​ ​दोनों के करीबी एक सूत्र का कहना है, "यह निर्णय दोनों ने ही अपनी मर्जी से लिया है क्योंकि दोनों के बीच में सामजस्य नहीं बैठ पा रहा था। दोनों ही अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से एक दूसरे से दूर रहते थे। जिसके चलते दोनों ने ब्रेक अप कर लिया।

​श्रद्धा और आदित्य से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।

End of content

No more pages to load