Bollywood News


​'दम लगाके हइशा' की रिलीज तक फिल्म की हीरोइन रहेंगी गुमनाम

​'दम लगाके हइशा' की रिलीज तक फिल्म की हीरोइन रहेंगी गुमनाम
यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की अगली फिल्म ​'​दम लगाके हइशा' में मुख्य भूमिका निभा रही भूमि पेदनेकर ने इस फिल्म के लिए एक लंबा सफर तय किया है​।​ लेकिन फिल्म रिलीज होने तक उनका यह सफर गुमनाम रखा जाएगा​।​

फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स बैनर ने भी भूमि को फिल्म रिलीज से पूर्व मीडिया से बात न करने की हिदायत दी है​। इसकी पुष्टि करते हुए फिल्म के प्रवक्ता ने कहा कि भूमि पहले से बैनर से जुड़ी हुई हैं​। फिल्म में बतौर अभिनेत्री उनका काम दिखाए जाने के बाद एक कर्मचारी से अभिनेत्री बनने का उनका यह सफर अधिक अर्थ पूर्ण बन जाएगा​।​

​ प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "भूमि का निजी सफर व कहानी बहुत ही प्यारी है​।​ वह कास्टिंग निर्देशक शानू की सहायक थीं​। सबको लगा कि उनका फिल्मी किरदार सबसे परिचित होने के बाद ही उनकी असल कहानी बताना ज्यादा बेहतर है​।"​​

​ 'दम लगाके हइशा' में भूमि की जोड़ी आयुष्मान खुराना के साथ है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो रही है।

End of content

No more pages to load