पूर्व प्रेमी-प्रेमिका और हालिया सह-कलाकार रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी एक आगामी फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन खबरों की माने तो दोनों सिर्फ फिल्म ही साथ में नहीं कर रहे हैं बल्कि शूटिंग के बाद दोनों साथ में जिम में एक्सरसाइज़ भी करते हैं।
हालाँकि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' के सेट से जो खबरें आते हैं वह कुछ ऐसी हैं कि रणबीर और दीपिका आपस में बात नहीं करते। सूत्रों का भी यही कहना है कि दोनों एक दूसरे के सिर्फ सह-कलाकार हैं इस से ज्यादा कुछ नहीं। लेकिन अगर हालिया खबरों की माने तो दोनों फिल्म की शूटिंग से निबटने के बाद एक साथ एक जिम में एक्सरसाइज़ करते नजर आते हैं।
एक सूत्र की माने तो, "रणबीर और दीपिका के दोनों के बीच काफी सहायक रिश्ता है। वहीं दोनों ही अपनी-अपनी फिटनेस के मामले में भी काफी जागरूक हैं और साथ में वर्कआउट भी करते हैं।"
हालाँकि जब 'तमाशा' की शूटिंग शुरू हुई थी तो दोनों को लेकर जो खबरें आ रही थी वह ये कि दोनों को जब फिल्म के शूटिंग के लिए विदेश जाना था तो दोनों ने न सिर्फ अलग-अलग फ्लाइट बुक करवाई बल्कि जिस होटल में ठहरे थे वहां रूम भी अलग-अलग फ्लोर पर बुक करवाए थे।
उनकी यूनिट के ही एक सदस्य का कहना है, "हालाँकि वे एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड नही हैं लेकिन एक दूसरे का ध्यान अच्छे से रखते हैं। जब जरूरत होती है तो वह बात करते हैं। कभी-कभी वे फिल्म की शूटिंग के बाद एक दूसरे के साथ भी होते हैं लेकिन दोनों के बीच में इस से ज्यादा कुछ नहीं है।"
इस बारे में इम्तियाज अली से कोई बात नहीं हो पाई है।
क्या, सच में? एक दूसरे का अच्छे से ख्याल रखते हैं रणबीर और दीपिका?
Friday, February 20, 2015 17:33 IST


