Bollywood News


एनएच 10: 'छिल गए नैना' से अनुष्का ने बयान किया अपना दर्द

एनएच 10: 'छिल गए नैना' से अनुष्का ने बयान किया अपना दर्द
​अनुष्का शर्मा​ की फिल्म 'एनएच 10​' के ट्रेलर के बाद उनकी फिल्म का पहला गाना 'छिल गए नैना' भी रिलीज हो गया है। जो फिल्म के ट्रेलर से जुडी परिस्थितियों से हूबहू मेल खाता है।​

​ ​अनुष्का शर्मा के अभिनय और होम प्रोडक्शन वाली फिल्म इस ​क्राइम थ्रिलर फिल्म 'NH 10'​ के ट्रेलर की तरह ही अनुष्का का यह गीत भी काफी दमदार है, जिसे हाई बीट म्यूजिक के साथ पेश ​किया गया है।

​ कनिका कपूर और दीपांशू पंडित ​द्वारा गाए इस गीत को संजीव-दर्शन ने​ संगीत दिया है। गाने में ​खुद अनुष्का एक रॉक स्टार ​के रूप में स्टेज पर यह गाना गाती हुई दिख रही हैं।​

​ ​ फिल्म के ट्रेलर से अनुमानित यह फिल्म ​प्रेम कहानी का बेहद दुखद अंत दर्शाती है। फिल्म 13 मार्च को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load