Bollywood News


​​​​'बदलापुर' के बाद ​वरुण का ध्यान अब ​'​एबीसीडी 2​'​ पर​

​​​​'बदलापुर' के बाद ​वरुण का ध्यान अब ​'​एबीसीडी 2​'​ पर​
​बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'बदलापुर' के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। उनका कहना है कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। उनका पूरा ध्यान अब उनकी अगली फिल्म ​'​एबीसीडी 2​'​ पर होगा।​

​ वरुण ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा​, "मैं ​'​बदलापुर​'​ व रघु (निर्देशक श्रीराम राघवन) को कभी नहीं भुलूंगा, लेकिन अभिनेता होने के नाते आपको चीजों को भुलाकर आगे बढ़ने में सक्षम होना पड़ेगा।​"

​ 27 वर्षीय वरुण ने ​'​बदलापुर​'​ में बदले की भावना से ओत-प्रोत आक्रामक आदमी की भूमिका निभाई है।​ ​उनकी अगली फिल्म ​'​एबीसीडी 2​'​ के निर्देशक रीमो डिसूजा हैं। यह फिल्म ​'​एबीसीडी : एनीबॉडी केन डांस' का सीक्वल है। सीक्वल में श्रद्धा कपूर भी होंगी।

End of content

No more pages to load