Bollywood News


​टीवी पर शाहरुख हुए नीलाम

​टीवी पर शाहरुख हुए नीलाम
​अ​ब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम के लिए क्रिकेटरों की खरीद करने के आदी अभिनेता शाहरुख खान ने टीवी शो ​'​इंडिया पूछेगा सबसे​ शाणा कौन?' के एक एपीसोड में खुद को नीलामी के लिए पेश कर दिया।​

​ शो के प्रस्तोता शाहरुख ने मेहमान प्रतिभागियों युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे को खुद की बोली लगाने के लिए आमंत्रित किया।​

​ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख ने खुद को नीलामी के लिए पेश करते हुए कहा​, "आप लोगों को पता है कि मैं बहुत ही महंगा हूं। तो यदि आपको मेरी बोली लगानी हो, तो क्या कहेंगे।​"​

​ एक सूत्र ने बताया कि शो पर शाहरुख की नीलामी हालांकि काफी दिलचस्प रही। पहले तो काफी ऊंची बोली से नीलामी शुरू हुई फिर बोली औंधे मुंह आ गिरी।​

​​ सूत्र के अनुसार पहले युवराज ने 150 करोड़ रुपये की बोली से शुरुआत की, लेकिन अपनी ही बोली को नीचे लाते हुए उन्होंने उसे 125 करोड़ रुपये कर दी। रॉबिन ने गिरावट में तड़का लगाते हुए इसे और नीचे लाकर 110 करोड़ रुपये की बोली लगाई।​

​ इस बीच शाहरुख ने कहा, ​"​यह नीलामी उल्टे पांव क्यों जा रही है। आप मु​झे बता दीजिए कि सबसे कम कीमत क्या है।​"

​ यह एपीसोड सोमवार को एंडटीवी पर प्रसारित होगा।

End of content

No more pages to load