एक के बाद एक सफल फिल्में दे रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कहती हैं कि वह जब थकान महसूस करती हैं, तो सुगंधित तेल से मसाज कराती हैं।
इससे उन्हें राहत मिलती है। दीपिका पैराशूट एडवांस्ड ऑयल की एंबेसडर हैं। उनका कहना है कि मसाज से उन्हें मदद मिलती है।
दीपिका (29) ने बताया, "मुझे सुगंधि मसाज का पता चला। इसके लिए पैराशूट एडवांस्ड के खुशबूदार तेल को धन्यवाद। सुगंधि मसाज मुझे दिनभर के काम की थकान से तरोताजा करने और आराम देने में मदद करती है।
हालांकि, दीपिका की दिनचर्या बंधी-बंधाई नहीं है। वह आगे 'पीकू' और 'तमाशा' फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "मैं जब कभी थकान या तनाव महसूस करती हूं और मुझे तुरंत राहत की जरूरत पड़ती है, तो मैं सुगंधयुक्त तेल की मसाज का सहारा लेती हूं।"
थकान से राहत के लिए मसाज का सहारा लेती हूँ: दीपिका
Thursday, March 12, 2015 13:13 IST



