रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के प्रेम के चर्चे तो हर किसी ने सुने ही हैं भले ही दोनों ने इसे आधिकारिक तौर पर कभी स्वीकार न किया हो। लेकिन दोनों के बीच की खबरों से अंदाजा तो लगाया ही जा सकता कि दोनों के बीच कुछ कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ है। इसी का ही एक ताजातरीन उदाहरण है दोनों का आजकल दिल्ली में ज्यादातर वक्त साथ में बिताना।
इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ है जब कैटरीना कैफ अपनी फिल्म 'फितूर' की शिमला शूटिंग से समय निकालकर रणबीर कपूर से मिलने दिल्ली गई थी। रणबीर कपूर दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं अब कैट की फिल्म का शिमला का शूटिंग कार्यक्रम खत्म हो चुका है और अब उनकी फिल्म की शूटिंग भी दिल्ली में ही चल रही है।
ऐसे में कैटरीना और रणबीर के पास एक दूसरे के साथ बिताने के लिए काफी समय है। यहाँ तक कि रणबीर कपूर का शूटिंग कार्यक्रम दिन का है और कैटरीना की शूटिंग रात में होती है लेकिन बावजूद इसके दोनों एक दूसरे के शूटिंग सेट पर मौजूद होते हैं।
सूत्रों की माने तो, "रणबीर को 'तमाशा' की शूटिंग दिन में करनी थी और कैट को 'फितूर' की शूटिंग रात में, लेकिन इस बात से दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ा और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का मौका ढूंढ ही लिया। यानी कि उन्होंने यह निश्चित कर दिया है कि दोनों एक दूसरे की कम्पनी बेहद पसंद करते हैं।
एक दूसरे के बगैर ज्यादा देर नहीं रह सकते कटरीना और रणबीर?
Thursday, March 12, 2015 15:21 IST


