Bollywood News


​​महेश भट्ट ने ​भी ​'मिस्टर एक्स' में​ एक गीत के लिए दी अपनी आवाज

​​महेश भट्ट ने ​भी ​'मिस्टर एक्स' में​ एक गीत के लिए दी अपनी आवाज
​कहावत है जैसा बाप, वैसा बेटा​।​ यह कहावत बॉलीवुड में अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके फिल्मकार डैडी महेश भट्ट पर एकदम सटीक बैठती है​। आलिया के गायकी में हाथ आजमाने के बाद अब डैडी भी इस मैदान में उतर आए हैं​। आलिया डैडी के इस कदम से खुश हैं​।

​ महेश भट्ट ने एक बयान में कहा, "संगीत मेरा अभिन्न अंग है​। मैं जब भी एक गीत रिकॉर्ड करता हूं, तो पहले इसे खुद गाता हूं​। मैं 'मिस्टर एक्स' फिल्म के लिए भी यही कर रहा था, उस वक्त संगीतकार जीत की आंखें उस बच्चे की तरह चमक उठी, जिसे कोई अनोखा तोहफा मिल गया हो​।

​ उन्होंने कहा​, "तुम इसे गाने वाले हो​। मेरे पास न कहने की कोई वजह नहीं थी​। शायद गाना मेरे लिए ही बना था​।​"​

​​ इससे खुश आलिया ने ट्विटर पर अपनी खुशी बांटी​। आलिया ने ट्विटर पर लिखा, "परिवार में यह चलता है​।​"​

​​​ आलिया खुद फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के लिए 'मैं तैनू समझावां' गीत का नया संस्करण गा चुकी हैं​।

​​​ विशेष फिल्म्स निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पेशकश 'मिस्टर एक्स' 17 अप्रैल को 2डी और 3डी में रिलीज होगी​।​

End of content

No more pages to load