Bollywood News


​​आमिर​ ने अपनाया शुद्ध शाकाहार, ​ ​जन्मदिन पर भी खाया अंडे रहित केक ​

​​आमिर​ ने अपनाया शुद्ध शाकाहार, ​ ​जन्मदिन पर भी खाया अंडे रहित केक ​
​अभिनेता आमिर खान ने अपने 50वें जन्मदिन से एक दिन पहले, शुक्रवार को हमेशा की तरह जश्न के रूप में बांद्रा स्थित अपने आवास में ​मीडियाकर्मियों के साथ केक काटा​।​ ​सबसे बड़ी बात कि इस केक में अंडा नहीं था​।

आमिर ने हाल में शाकाहार को अपना लिया है​। वह शनिवार को जीवन के 50वें वसंत में कदम रख रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक दिन पहले अपने खास दिन का जश्न मीडिया के साथ मनाने का फैसला लिया​।

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने संवाददाताओं को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं बहुत खास महसूस कर रहा हूं​। यहां आने के लिए सभी का शुक्रिया​।​ आप हर साल मुझे इतना सारा प्यार कर रहे हैं​। मैं आप सभी का एहसानमंद हूं​।​"​​​

​​ आमिर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'दंगल' में पहलवान की भूमिका निभाने की तैयारी में जुटे हुए हैं​।​ उन्होंने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को अपने काम से छुट्टी ले ली​।

आमिर ने कहा, "मैंने आज कसरत नहीं की​। मैंने आज व्यायाम करने से छुट्टी ले ली और बेटे आजाद के साथ ​समय ​बिताया​।"

End of content

No more pages to load