Bollywood News


​​'दिलवाले' में एक्शन और कॉमेडी करते नजर आएँगे शाहरुख और काजोल ​​

​​'दिलवाले' में एक्शन और कॉमेडी करते नजर आएँगे शाहरुख और काजोल ​​
​रोहित शेट्टी जो पांच सालों के बाद एक बार फिर से शाहरुख खान और काजोल को एक साथ फिल्म 'दिलवाले' से स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं का कहना है कि उनकी यह फिल्म 'चलती का नाम गाडी' का रीमेक नहीं है।

​बॉलीवुड प्रेमियों को एक बार फिर से अपनी पसंदीदा जोडी शाहरुख खान और काजोल को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। इन दोनों ये दोनों फिल्म 'माय नेम इज़ खान' के बाद दोबारा से साथ में दिखाई देंगे। दोनों को साथ में फिल्म 'दिलवाले' में कास्ट करने वाले रोहित ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि यह फिल्म किशोर कुमार अभिनीत फिल्म 'चलती का नाम गाडी' का रीमेक होगी।

​रोहित ने कहा, "फिल्म में कास्ट को लेकर काफी अफवाहें चली आ रही थी लेकिन अब इस फिल्म में शाहरुख और काजोल होंगे। वरुण धवन और कृति सेनन भी फिल्म में होंगे। और हाँ यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।

​यह एक्शन से भरपूर फिल्म 20 मार्च से शुरू होगी। जिसके लिए हो सकता है कि बाहर से स्टंट निर्देशकों को भी बुलाना पड़े। हम इसके लिए एक स्टंट निर्देशक को बुलाएंगे।"

​वहीं अपने एक और प्रोजेक्ट 'राम लखन' का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "वह इसकी शुरुआत दिलवाले' के थियेटर में आने के बाद करेंगे। उन्होंने अभीतक तो इसकी कास्ट के बारे में भी नहीं सोचा है। हालाँकि कास्टिंग को लेकर काफी अफवाहें भी चल रही हैं। मैं इसकी कास्टिंग तभी करूँगा जब दिलवाले का काम खत्म हो जाएगा।

End of content

No more pages to load