Bollywood News


​आलिया को जन्मदिन पर मिलीं ढेरों बधाइयां

​आलिया को जन्मदिन पर मिलीं ढेरों बधाइयां
​अभिनेत्री आलिया भट्ट रविवार को 22 साल की हो गईं। उन्हें जन्मदिन पर परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर जैसी सह-अभिनेत्रियों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं।​

श्रद्धा ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा​, "आलिया का जन्मदिन। हैप्पी हैप्पी बर्थडे! खूब मजे करो और ढेर सारा केक खाओ।​"

परिणीति ने भी आलिया को शुभकामनाएं दी और लिखा​, "तुम्हारे लिए सबसे खुशहाल जन्मदिन की कामना करती हूं। तुम्हें ढेर सारा प्यार, खुशियां और सफलता।​"​​

सोनाक्षी सिन्हा ने आशा जताई कि आलिया का जन्मदिन जोरदार रहेगा। उन्होंने लिखा, ''जन्मदिन की बधाई हो पटाखा गुड्डी। जन्मदिन जोरदार हो।''

​आलिया को अपनी फिल्म ​'​स्टूडेंट ऑफ द ईयर​'​ से बॉलीवुड में लाने वाले फिल्म निर्देशक करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा​, "मेरी जानेमन जन्मदिन की बधाई हो। तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुमने मेरा मान बढ़ाया है।​"​

अभिनेता अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ने भी आलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिषेक ने ट्वीट में लिखा​, "जन्मदिन की शुभकामनाएं आलिया। आपका यह साल पिछले साल से भी बेहतर रहे। ढेर सारा प्यार।​"​

रितेश ने लिखा, ''हमेशा इतनी दीप्तिमान​ ​रहने वाली आलिया का जन्मदिन जोरदार हो।​"​

End of content

No more pages to load