Bollywood News


​'​गब्बर​ इज़ बाइक' के लिए श्रुति ने 1 घंटे में की रिकार्डिग

​'​गब्बर​ इज़ बाइक' के लिए श्रुति ने 1 घंटे में की रिकार्डिग
​'​जोगनिया​' और ​'​सन्नाटा​'​ जैसे गानों को आवाज देने वाली श्रुति हासन ने अपनी आने वाली फिल्म "गब्बर इज बैक" के एक गाने की रिकार्डिग बिना रूके एक घंटे में ही पूरी कर दी। फिल्म का यह गाना श्रुति पर ही फिल्माया गया है।​

​ श्रुति पोलाची गांव में एक तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं और इस बीच उनके पास गाने की रिकार्डिग के लिए आधा दिन का समय था। वह दो घंटे की कार यात्रा कर कोयंबटूर पहंुची, वहां से मुंबई की फ्लाइट ली और सीधे रिकॉर्डिग स्टूडियो पहुंच गई।​

​​ एक घंटे में गाने की रिकॉर्डिग पूरी कर वह वापस शूटिंग के लिए पोलाची रवाना हो गई। निर्देशक कृष जगरलामुंडी की फिल्म "गब्बर इज बैक" में अभिनेता अक्षय कुमार और श्रुति मुख्य भूमिका में हैं, जो तमिल फिल्म "रमन्ना" का हिंदी संस्करण है।​

​​ फिल्म में प्रकाश राज और सोनू सूद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। करीना कपूर और चित्रांगदा फिल्म में मेहमान भूमिकाओं में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load