Bollywood News


​संगीत​मय फिल्म होगी 'दो लफ्जों की कहानी': रणदीप

​संगीत​मय फिल्म होगी 'दो लफ्जों की कहानी': रणदीप
​अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं​।​ इस फिल्म का निर्देशन दीपक तिजोरी कर रहे हैं​।​ रणदीप का कहना है कि यह एक संगीतपूर्ण फिल्म होगी​।

​ एक मैगजीन के मुख्य पृष्ठ के लांचिंग समारोह के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम मलेशिया में अप्रैल और मई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे​। यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है​। मैं इस फिल्म में एक मिश्रित मार्शल आर्ट वाले व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं​।"​

​​ उन्होंने कहा, "यह एक संगीतपूर्ण फिल्म होगी और इसमें कई सारे गाने होंगे​।"​

​ फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी​।​

End of content

No more pages to load