Bollywood News


​कैटरीना ने बॉलीवुड के बारे में किया एक खुलासा ​

​कैटरीना ने बॉलीवुड के बारे में किया एक खुलासा ​
​​एक दशक के करियर के बाद कैटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा में खासी पहचान तो बना ही ली है साथ ही उन्होंने हिंदी बोलने का ढंग भी सीख लिया है। इस बाहरी लड़की को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने भली भांति अपना लिया है। लेकिन अपने इस फ़िल्मी करियर में उन्होंने इंडस्ट्री में काफी अनुभव ​भी ​किये हैं और कैटरीना ने उन पर खुलकर चर्चा भी की है।

मॉडल से अभिनेत्री बनी कैटरीना कैफ का मानना है कि इंडस्ट्री में उन्ही लोगों को जगह मिलती है जो अपने कार्य को लेकर बेहद जोश में रहते हैं।उम्र इतने मायने नहीं रखती।

भले ही इंडस्ट्री की चमक-दमक बेहद लुभावनी क्यों न हो लेकिन एक के बाद एक कर के 6-6 हिट फ़िल्में देने वाली कैटरीना कैफ का मानना है कि यह इतना आसान भी नहीं है।

कैटरीना कहती हैं, "इंडस्ट्री में काम करना बहुत मुश्किल है। एक व्यक्ति के लिए 14 -15 घंटे सेट पर रहना इतना आसान नहीं है। कभी-कभी आपको लंच या डिनर के लिए भी ब्रेक नहीं मिलता। यह एक व्यक्ति पर टैक्स की तरह होता है। आपको फिल्म बनाने को लेकर बेहद आवेशपूर्ण होना चाहिए। इसलिए जब तक आपमें वह उत्साह है तभी तक इंडस्ट्री में आपके लिए जगह है।"

कैटरीना कैफ 31साल की हो गई हैं और उनकी फिल्म में आज भी 'जग्गा जासूस' और 'फितूर' जैसी फ़िल्में हैं। वह इस क्षेत्र में उम्र को इतना महत्वपूर्ण नहीं समझती। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और काजोल जैसी अभिनेत्रियों का उदाहरण देते हुए जो इंडस्ट्री में ही माँ बनने के बाद भी एक के बाद एक कर के फिल्मों में आ चुकी हैं। इसीलिए शोबिज में अभिनेत्रियों की उम्र उनके भाग्य को निर्धारित नहीं करती।​​

कैट कहती हैं, "माधुरी, श्रीदेवी ने इंडस्ट्री में तब तक काम किया जब तक उन्होंने चाहा। मुझे लगता है कि यह ज्यादातर महिलाओं के ऊपर निर्धारित होता है कि वे शादी के बाद घर-परिवार या फ़िल्में किसे महत्त्व देती हैं। और परिवार के चलते ही वे फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लेती हैं।​​

​ उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक अभिनेत्री तभी तक काम करती है जब तक वह करना चाहती है। आज भी काजोल बहुत अच्छा काम कर रही है। अब ऐश्वर्या ने भी बेहद अच्छे से काम की शुरुआत कर दी है। यह बात खुद उस व्यक्ति पर निर्भर करती है कि वह कितने समय तक कला में रूचि रखता है और उस पर काम करता है।"​​​​

​ ​कैटरीना कैफ ने अब तक इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों जैसे शाहरुख खान, आमिर खान सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम किया है। लेकिन इस मामले में कैटरीना की राय है कि वह बड़े कलाकारों को नहीं बल्कि अच्छी फिल्म पर ध्यान केंद्रित करती हैं।​​​

​ ​"लोग इंडस्ट्री के खान के साथ काम करना चाहते हैं क्योंकि वे हिंदी सिनेमा के आयकन हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों का उद्देश्य सिर्फ इतना ही होता होगा। अगर आप एक अभिनेता हैं तो आपका काम अभिनय करना, एक अच्छी फिल्म का हिस्सा होना और अच्छा काम करना होता है।"​

End of content

No more pages to load