Bollywood News


'पीकू' पोस्टर रिलीज: मस्त है बिग बी, दीपू और इरफ़ान की तिकड़ी

'पीकू' पोस्टर रिलीज: मस्त है बिग बी, दीपू और इरफ़ान की तिकड़ी
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान अभिनीत फिल्म 'पीकू' के टीज़र के बाद अब फिल्म के दो पोस्टर भी रिलीज हो गए हैं। फिल्म के पोस्टर भी टीजर की तरह काफी मनोरंजक हैं।

फिल्म निर्माताओं द्वारा बुधवार को जारी किये गए इन दो पोस्टरों के लिए निर्माता आश्वस्त हैं कि टीज़र की ही तरह पोस्टर भी दर्शकों को काफी पसंद आएँगे। पोस्टर को जो टैगलाइन दी गई है वह है 'मोशन से ही इमोशन' जो फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने में कामयाब है। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी आज रात को रिलीज हो जाएगा।

​'पीकू' के पोस्टर्स को रिवील करते हुए एमएसएम मोशन पिक्चर्स की प्रोडक्शन हैड ​स्नेहा रजनी ने ट्वीट किया, "और यह रहा 'पीकू' पोस्टर उम्मीद है कि आपको पसंद आएगा। पीकू का ट्रेलर 24 ​घंटे से पहले आ जाएगा।

​​इसके बाद फिल्म का दूसरा पोस्टर इस ट्वीट के साथ शेयर किया गया, "एक पर ही क्यों रुका जाए??​ आपके लिए ये रहा पीकू का दूसरा पोस्टर! बताइये मुझे कि आपको यह कितना पसंद आया।

सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 मई को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load